Monday, May 11, 2015

Sonakshi Perform An Item Song In All Is Well

Sonakshi Perform An Item Song In All Is Well
Sonakshi in All Is Well

सोनाक्षी सिन्हा ने पहले से ही सब को अपना दीवाना बना रखा है। सोनाक्षी सिन्हा एक्टिंग के साथ साथ डांस भी कमाल का करती हैं। सुनने में आ रहा है की सोनाक्षीं जल्द ही उमेश शुक्ला की फिल्म All Is Well में एक आइटम सांग करती नज़र आएगी। बताया जा रहा है की इस फिल्म में सोनाक्षी एक अलग लुक में नज़र आएँगी हालाँकि सोनाक्षी ने अभी इस बारे में कुछ बताया नहीं है। वैसे सब जानते ही हैं की इससे पहले वह फिल्म Oh  My  God में आइटम सांग गो गो,गोविंदा  कर चुकी है। इसमें उन्होंने काफी अच्छा डांस किया था। अब यह देखना दिलचस्प होगा के सोनाक्षी फिल्म All Is Well में क्या कमाल करती हैं।

Read more >>

Sunday, May 10, 2015

Piku Movie Review


Piku Movie Review Deepika,Amitabh,Irfan
Piku Movie Review
Piku शूजीत सरकार ने निर्देशित किया है। फिल्म की कहानी में बेटी और पिता के रिश्ते को दिखाया गया है। Piku एक सामान्य बंगाली परिवार की कहानी है। Piku दिल्ली की स्वतंत्र और आधुनिक लड़की है। वह परिवार प्रोफेशनल और जिम्मेदारीयो के प्रति संतुलन बिठाने की कोशिश में लगी रहती है। Piku के पिता कब्ज़ के मरीज हैं। पिता से उसकी रोज़ कहा सुनी भी होती है,लेकिन वह कभी भी उनका अपमान नहीं करती। यहाँ तक की उसके पिता उसकी जिंदगी के भेद अनजान लोगो के सामने भी खोल देते हैं। जो Piku के संभावित पति हो सकते हैं। पिता की वजह से कई बार उसे इन बातो को ले कर झेपना भी पड़ता है। Piku अपनी सोंच को ले कर स्पष्ट है। अगर किसी लड़के ने सत्यजीत फिल्म नहीं देखी या वोट नहीं डाला तो वह उसके लायक नहीं है। इस फिल्म में बेटी और बाप के रिश्ते को बारीकी से दिखाया गया है। इस फिल्म को दर्शको ने काफी पसंद किया है।
Read more >>